सादाबाद नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक में भाग लेते ईओ श्रीचंद, विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गु
- फोटो : samvad
नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चेयरमैन हेमलता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी श्री चंद के अलावा विधायक गुड्डू चौधरी ने भी शिरकत की। गृहकर, मानचित्र स्वीकृति और सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। सफाई की समस्या को लेकर सदस्यों ने हंगामा किया।
बोर्ड बैठक में शामिल सदस्य सफाई और विकास कार्य न होने से नाराज नजर आए। कई सभासदों ने विधायक के सामने ही हंगामा किया। विधायक गुड्डू चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमण उर्फ राजू अग्रवाल ने सभासदों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
शोर-शराबे के बीच बीते कई साल के भूमि एवं भवन कर लागू किए जाने, डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन, मानचित्र स्वीकृति, एनएच 509 विभाग से अस्थाई जमानत राशि वापस कराए जाने, अस्थायी गोशाला में एकत्रित गोबर एवं नगर पंचायत द्वारा निर्मित खाद की नीलामी, नगर में विभिन्न स्थानों पर छोटे-मोटे मरम्मत कार्य, पार्किंग आवंटन, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जाने के अलावा कस्बे में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। वार्ड क्षेत्र में सदस्यों के बोर्ड लगाए जाने पर भी विचार किया गया।