फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तमंचे की बट मारकर बाइक लूट ले गए बदमाश

Sun, 06 Aug 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान। मुरसान क्षेत्र के खुटीपुरी मार्ग स्थित एक भट्ठे के निकट शनिवार की रात को एक बाइक पर सवार चार बदमाश तमंचे के बल पर राहगीर की बाइक को लूटकर ले गए। इसकी शिकायत बाइक स्वामी ने कोतवाली में की है।
विज्ञापन




छोटू पुत्र भूरा निवासी गांव साथनी थाना इगलास अलीगढ़ का कहना है कि वह अपने मामा के यहां पर मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में अपने साथी वीरपाल पुत्र छत्तर सिंह के साथ जा रहा था। खुटीपुरी मार्ग पर एक बाइक पर चार लोग अचानक आ गए और उन्होंने उसे रोक लिया।



बाइक सवारों ने उसके मुंह पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल हो गया और तमंचा दिखाकर वह लोग उसकी बाइक को लूट ले गए। लूट के बाद छोटू व वीरपाल मुरसान कोतवाली आ गए और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस छानबीन में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें