फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हृदयाघात से राज मिस्त्री की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 19 Jul 2024 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजमिस्त्री काम करने सहपऊ जा रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें चक्कर आना शुरू हो गए। उन्हें चिकित्सक के पास गए। चिकित्सक ने मेडिकल स्टोर से कुछ दवाएं मंगवाने के लिए एक युवक को भेजा। दवा आने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री वीरपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सुखराम निवासी 46 वर्षीय राजमिस्त्री वीरपाल पुत्र सुनहरीलाल की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह 19 जुलाई की सुबह काम करने सहपऊ जा रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें चक्कर आना शुरू हो गए। सहपऊ में ही वह एक चिकित्सक के पास गए। 

विज्ञापन


चिकित्सक ने मेडिकल स्टोर से कुछ दवाएं मंगवाने के लिए एक युवक को भेजा। दवा आने से पहले ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सक अपनी कार से राजमिस्त्री का शव लेकर गांव पहुंचे। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजमिस्त्री के पास केवल दो बीघा जमीन है। परिवार में वह अकेले ही कमाने वाले थे। उन्होंने पत्नी के अलावा दो पुत्र एवं दो पुत्रियों को बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें