फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव दगसह में बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिंकी (44) की शादी 2002 में गांव दगसह के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पिंकी के कोई संतान नहीं हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है, काफी समय से उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। अपराध निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी हैंगिग आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें