फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का है रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 09 Feb 2024 07:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के खेरिया निवासी युवक कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बिना बताए ही घर से चला जाता था। खेरिया के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में खेरिया के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के खेरिया निवासी 27 वर्षीय श्रीकांत पुत्र नेम सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह घर पर बिना बताए कहीं भी निकल जाता था। 9 फरवरी की सुबह खेरिया के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें