फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार मुनेंद्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण, पुलिस और एसओ कर रहे थे आरोपी की तलाश

Mon, 22 Jul 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र की गणेश सिटी कॉलोनी निवासी ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की कलवारी रोड पर एफसीआई गोदाम के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुनेंद्र की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में ठेकेदार मुनेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी भानु पंडित ने 22 जुलाई को एक पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर आत्मसमर्पण कर दिया। ऐसे में पुलिस और एसओजी देखती रह गई। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र की गणेश सिटी कॉलोनी निवासी ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की कलवारी रोड पर एफसीआई गोदाम के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुनेंद्र की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी भानु पंडित निवासी ऐंहन और दो अन्य भाड़े के शूटर फरार चल रहे हैं। 

पुलिस और एसओजी टीम लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन 22 जुलाई को भानु पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय  में हाजिर हो गया। अब कोतवाली सदर पुलिस भानु को बी वारंट पर हत्या के मुकदमे में तलब करेगी और उसकी कस्टडी रिमांड लेगी। सीओ रामप्रवेश राय ने बताया कि भानु ने एक पुराने मुकदमे में न्यायालय में समर्पण कर दिया है। पुलिस उसे हत्याकांड के मुकदमे में रिमांड पर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें