Hathras News: हाथरस में 23 जुलाई 2024 के कार्यक्रम
Mon, 22 Jul 2024 09:22 PM IST
सार
हाथरस में 23 जुलाई को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : संवाद
- सुबह 10 बजे - दस्तक अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।
- सुबह 10 बजे - शिक्षा सप्ताह के तहत परिषदीय विद्यालयों में एफएलएन दिवस मनाया जाएगा।
- सुबह 11 बजे - जल जीवन मिशन के तहत विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन होगा।
- सुबह 11 बजे - हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक होगी।
- दोपहर 12 बजे - विकास भवन सभागार में आपदा प्रबंधन को प्रशिक्षण दिया जाएगा।