फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करवा चौथ आज, पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी सुहागिनें, बाजारों में लगी भीड़

Sun, 20 Oct 2024 12:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

करवा चौथ के लिए बाजारों में करवा, दीपक, छलनी और थाली के पैक बाजार में बिक रहे हैं। इनकी मांग भी खूब है। सड़क किनारे लगी दुकानों और ढकेलों पर यह पैक बिकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हसायन में करवा चौथ के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखेंगी। 19 अक्टूबर को त्योहार से एक दिन पूर्व बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पूजा-पाठ के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की। 

विज्ञापन


शहर के बाजारों में 19 अक्टूबर को सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। गहने, साड़ी, चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ रही। व्यस्त बाजारों में जगह-जगह लगे स्टॉलों पर महिलाएं मेहंदी लगवाती नजर आईं। यहां महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा था। ब्यूटी पार्लरों में भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। आधी रात तक मेहंदी और ब्यूटी पार्लरों पर चहल-पहल नजर आई। महिलाएं इस त्योहार को लेकर खासी उत्साहित नजर आईं।

लोगों ने पूजा के लिए कैलेंडर, मिट्टी और चीनी के करवे, छलनी, पूजन सामग्री, पकवान बनाने का सामान खरीदा। शहर में जगह-जगह ढकेलों पर और सड़क किनारे इनकी बिक्री होती नजर आई। भीड़ के चलते दिन भर शहर के बागला मार्ग, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बख्तावर गली, घंटाघर, बैनीगंज आदि प्रमुख बाजारों में जाम के हालात रहे। पौराणिक मान्यता के मुताबिक सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर का पूजन करेंगी। पूड़ी-पकवानों से भोग लगाएंगी और फिर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उपवास खोलेंगी। सुहागिन महिलाओं को इस त्योहार का साल भर इंतजार रहता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

करवा, दीपक व थाली का बिक रहा पैक 

करवा चौथ के लिए बाजारों में करवा, दीपक, छलनी और थाली के पैक बाजार में बिक रहे हैं। इनकी मांग भी खूब है। सड़क किनारे लगी दुकानों और ढकेलों पर यह पैक बिकते नजर आ रहे हैं। करीब 250 रुपये की कीमत में इनकी बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें