फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede: न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस में 6 जुलाई को, करेगी घटनास्थल का मुआयना, यह है कार्यक्रम

Fri, 05 Jul 2024 06:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

साकार हरि बाबा के सत्संग समाप्ति पर हुए हादसे की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग हाथरस आ रहा है। आयोग घटनास्थल का मुआयना करेगा और अधिकारियों व जनता से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
साकार हरि बाबा का सत्संग कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार की ओर से सत्संग के बाद हुई भगदड़ घटना के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम 6 जुलाई को हाथरस आएगी। जांच आयोग की इस टीम में पूर्व आईएएस हेमंत राव, पूर्व आईपीएस भवेश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


न्यायिक जांच आयोग की टीम सुबह 11 बजे हाथरस पहुंचेगी। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक टीम के डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों से वार्ता करेगी। दोपहर एक बजे घटना स्थल फुलरई मुगलगढ़ी के लिए रवाना होंगे। दोपहर दो बजे से चार बजे तक घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम छह बजे से आठ बजे के मध्य अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, मंडलायुक्त अलीगढ़ , पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ सहित अन्य अफसरों से मुलाकात व अभिलेखों का अवलोकन करेंगे। 7 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक जन सामान्य से मुलाकात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें