फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बदमाशों ने बैग से उड़ाए गहने एवं नकदी, दबोचा

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली में सूटकेस से माल पार होने के बाद मौजूद दंपती। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर शादी से लौट रहे एक दंपती के बैग से शातिर बदमाशों ने चांदी के गहने एवं नकदी उड़ा दिए। कस्बा के पंत चौराहे पर बस से उतरने के दौरान महिला ने शातिर को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
बुधवार को फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अखिलेश अपनी पत्नी धन्नू के साथ चंडीगढ़ से शादी समारोह से लौट रहे थे। वे अलीगढ़ से रोडवेज बस से कायमगंज जा रहे थे। बस में सवार दो शातिरों ने उनके बैग में रखे छह हजार रुपये एवं जेवर पार कर दिए। सिकंदराराऊ आने पर जब महिला ने अपने बैग खोला तो रुपये और गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शातिर पंत चौराहे पर उतरने लगा। इसमें से एक को महिला ने शोर मचाते हुए पकड़ लिया। शोर सुनकर चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। उसके पास से नकदी तो मिल गए लेकिन जेवर नहीं मिले। लोगों ने शातिर की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें