न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ मार्ग पर बुधवार की दोपहर नहर से पहले एक बाइक फिसल गया। इससे बाइक सवार का सिर तेजी सड़क से टकरा गया। चोट इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा निवासी राजेंद्र कुमार के पुत्र गवेंद्र कुमार (40) बुधवार की दोपहर सिकंदराराऊ बाइक से किसी काम से आए थे। काम समाप्त कर वे गांव जा रहे थे। दोपहर लगभग ढाई बजे नहर पुल से पहले उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से गवेंद्र का सिर तेजी से सड़क से टकरा गया।
सिर में लगी गंभीर चोट के कारण गवेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को सीएचसी ले गई। परिजनों के आग्रह पर शव को पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दो जुलाई को गवेंद्र के पुत्र की शादी थी। संवाद