फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जयंत चौधरी बिसावर में 14 फरवरी को, करेंगे वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण, तैयारी शुरू

Thu, 15 Jan 2026 09:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी हाथरस के सादाबाद अंतर्गत बिसावर में आ रहे हैं। वह गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाट समाज के स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के प्रतीक वीर गोकुला जाट की स्मृति को सादाबाद के बिसावर में भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के आगमन की औपचारिक घोषणा होते ही कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से वीर गोकुला जाट समिति, रालोद के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 जनवरी को सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी उर्फ गुड्डू भैया की अध्यक्षता में बिसावर में एक संयुक्त समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, स्वागत, मंच सज्जा, यातायात व्यवस्था, जनसमूह प्रबंधन, प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि वीर गोकुला जाट केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के गौरव हैं।
विज्ञापन


बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी, ईशान चौधरी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामवतार दीपू चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें