फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में मद वार खर्च करनी होगी धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास व अन्य कार्यों पर खर्च के लिए अब शासन स्तर से अलग अलग मद बना दी गई है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मदों से ही धनराशि को खर्च किया जाएगा। निर्धारित मदों से अलग मदों से खर्च किए जाने पर वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर सभी पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राज्य व केंद्र सरकार की ओर से बजट मुहैया कराया जाता है। इस बजट को विभिन्न मदों के जरिये निर्धारित कर खर्च करने के निर्देश भी जारी किए जाते हैं, लेकिन कुछ मदों में धनराशि कम होने के कारण ग्राम पंचायतें अन्य मदों से धनराशि को निकालकर खर्च कर देती हैं।
विज्ञापन

अब शासन ने मदवार धनराशि को खर्च करने के निर्देश जारी किए हैं। शासन ने कहा है कि जिस मद के लिए जितनी धनराशि निर्धारित की जाए, उस मद से उतनी ही धनराशि उस काम के लिए खर्च की जाए। शासन ने यह भी कहा है कि सभी कार्यों के लिए अलग-अलग मद निर्धारित किए गए हैं।
इन मदों के अतिरिक्त धनराशि का खर्च करने पर वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी। वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीपीआरओ जीडी जैन ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पंचायतघरों में फर्नीचर खरीद के लिए नई मद तैयार
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों के पंचायतघरों को मिनी सचिवालय की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों के पंचायतघर में ग्रामीणों को हर संभव सुविधाएं व योजनाओं के लाभ दिया जाएगा। इन पंचायतघरों के जरिये ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने सहित अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इन पंचायतघरों को आधुनिक तरीके से तैयार किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायत घरों में सामान की खरीद करने के लिए शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में अलग से मद बना दिया गया है। इस मद में से उपकरणों की खरीद की जाएगी। यहां तक कि पंचायत घर में फर्नीचर व अन्य सामान की खरीद भी इस मद में से की जाएगी। अन्य मद से खरीद करने पर इसे वित्तीय अनियमितता माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें