फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यात्री सुविधा के लिए बढ़ाए बसों के फेरे

Wed, 30 Oct 2024 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर यात्री सुविधा को लेकर परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। बसों की संख्या में कमी होने के बाद भी यात्रियों को हर वक्त बसों की सुविधा उलब्ध कराए जाने की कवायद की जा रही है। हाथरस डिपो ने लंबी व छोटी दूरी की बसों के फेरों को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

हाथरस से दिल्ली के लिए बसों का संचालन हो गया फिर आगरा अलीगढ़ मार्ग। सभी पर हाथरस डिपो सहित कई अन्य डिपो अपनी बसों को हर समय तैयार रखेंगे। त्योहारी सीजन में विशेष तौर पर रात के समय भी शत-प्रतिशत बसों को ऑनरूट रखा जाएगा। यात्रियों को हमेशा बसों की सुविधा उपलब्ध रहे। कई रूटों पर यात्रियों की संख्या के सापेक्ष बसों की संख्या काफी कम है। ऐसे में बसों से दोहरे चक्कर लगवाए जाने की व्यवस्था की है। बसों को दिन के साथ रात में भी रूट पर चलाने की कवायद की है। चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जा रहा है। बस स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों से अतरिक्त फेरे लगवाए जा रहे हैं।

बाक्स

ट्रेनों व बसों में खूब दिखी भीड़

बुधवार को ट्रेनों व बसों में यात्रियों की अच्छी भीड़ दिखाई दी। विशेष तौर पर छोटे रूट की यात्रा के लिए लोग ट्रेनों व बसों में सवार होते दिखाई दिए। दोपहर को हाथरस सिटी स्टेशन से मथुरा व कासगंज को रवाना होने वाली बसों में खूब भीड़ रही। वहीं बसों में भी क्षमता से अधिक सवारियों को यात्रा करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें