फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छाबी मियां के बाग में लगीं आतिशबाजी की 22 दुकानें

Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय छाबी मियां के बाग में दिवाली के लिए आतिशबाजी का बाजार सज गया, लेकिन छोटी दिवाली पर बाजार सूना पड़ा रहा। शाम तक यहां कम संख्या में ग्राहक आतिशबाजी खरीदने पहुंचे। एसडीएम संजय कुमार, सीओ हिमांशु माथुर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव ने आतिशबाजी दुकानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजलीघर रोड स्थित एक अन्य आतिशबाजी की दुकान का भी उन्होंने निरीक्षण किया। छाबी मियां के बाग में आतिशबाजी की कुल 22 दुकानें लगाई गई हैं। यहां कुछ दुकानदारों का कहना था मनाही के बाद भी नगर के मुख्य बाजार में आतिशबाजी की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्राहक आतिशबाजी बाजार में नहीं आ रहे हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, जबकि नियमानुसार बाजार और आबादी के बीच आतिशबाजी की बिक्री नहीं हो सकती। आतिशबाजी विक्रेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि अवैध रूप से मुख्य बाजार व आबादी के बीच आतिशबाजी की बिक्री चोरी-छिपे होने से छाबी मियां बाग के आतिशबाजी बाजार की दुकानदारी पर काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें