उतीर्ण होने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को घोषित हो गया। परिणाम देखकर कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। जिन विद्यार्थियों का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया वह मायूस नजर आए।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 24360 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 22481 परीक्षार्थी शमिल हुए थे। इनमें से 19792 परीक्षार्थी पास हो गए। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.02 फीसदी रहा। इधर, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24284 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 22873 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 16968 पास हो गए। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 74.02 फीसदी रहा। परीक्षा परिणाम देखकर काफी विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। मेधावी छात्र परीक्षा परिणाम देखकर भावुक हो गए। विद्यालयों में जश्र का माहौल था। वहीं कुछ परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उनकी उम्मीद के अनुरूप न आने से वह मायूस हो गए।