फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे पर लटक कर पति ने दी जान, देखकर पत्नी की निकली चीख

Sun, 08 Oct 2023 05:18 PM IST
चमन शर्मा नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

7 अक्टूबर की रात को राजू ने फैक्ट्री से आने के बाद गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति के शव को फंदे पर लटका देख कर पत्नी की चीख निकल गई। जिससे मोहल्ले और आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की सासनी में चावल की फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति के शव को लटका देखकर पत्नी की चीख निकल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


 40 वर्षीय राजू पुत्र प्यारेलाल निवासी बिजली घर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह सासनी में एक चावल की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 7 अक्टूबर की रात को राजू ने फैक्ट्री से आने के बाद गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति के शव को फंदे पर लटका देख कर पत्नी की चीख निकल गई। 

जिससे मोहल्ले और आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक ने खुदकुशी क्यों की, क्या वजह रही, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है मृतक के कमरे पर ताला लगा है और पत्नी-बच्चे भी वहां नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें