फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैंगवार मामले में हेमू ठाकुर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 08 Jul 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हतीसा बाईपास पर सरेराह हुई गैंगवार मामले में फरार चल रहे गंगचौली के हेमू ठाकुर ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। कुख्यात मोना ठाकुर व शानू के एनकाउंटर में पकड़े जाने के बाद से गिरोह के सदस्यों में खलबली मची हुई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 18 जून को अलीगढ़-आगरा बाईपास पर मोना ठाकुर व गंगचौली के युवकों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं। पुलिस ने दोनों ओर से चार-चार लोगों को नामजद किया था। बाद में दूसरे पक्ष से अंकित का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया।
तीन जून को हाथरस जंक्शन में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मोना ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने गंगचौली के शानू को शनिवार देर रात दयानतपुर नहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके भी दोनों पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद से अपराधियों में खलबली मची हुई थी। गंगचौली के हेमू ठाकुर उर्फ सचिन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली थी। जानकारी के अनुसार उसे 10 जुलाई को सरेंडर करना था, लेकिन पुलिस को चकमा देते हुए वह मंगलवार को ही सरेंडर हो गया। गैंगवार में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों ने भी सरेंडर अपील डाल रखी है, जिन पर पुलिस की नजर है। पुलिस फरार चल रहे अंकित, अनुज उर्फ घोड़ी, जितेंद्र, संदीप व सूर्या की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें