फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूल की दोस्त से मिलने गए छात्र को युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एक गांव में अपने स्कूल की दोस्त से मिलने गए छात्र के साथ उसके ही स्कूल के छात्रों ने मारपीट की। हंगामा व मारपीट के बाद वहां भीड़ लग गई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल छात्रों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
शहर निवासी एक किशोर अपने दोस्त के साथ कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपनी स्कूल की दोस्त से मिलने गया था। वहां उसे दोस्त के गांव के कुछ युवक मिल गए। इन युवकों से इस युवक की कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। वहां काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायल हुए दोनों किशोरों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। एसएसआई आदित्य शंकर तिवारी ने बताया कि दो छात्रों के साथ मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें