सरौठ में बैंड कर्मी की मौत के बाद बिलखता उसका भाई।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव सरौठ में शनिवार की शाम को बारात में बैंड में धक्का देने के दौरान आए करंट से एक मजदूर युवक गंभीर रूप से झुलस गया, उसे उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव अभयपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र दिगंबर सिंह ने बताया कि उसका करीब 18 वर्षीय भाई गोपाल सिंह रविवार को गांव सरौठ में एक बरात में बैंड बजाने गया था। इस दौरान जब वह बैंड में धक्का लगा रहा था तो इस दौरान बैंड ऊपर से जा रहे बिजली के तारों से टच हो गया।
जिससे बैंड में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे उसका भाई झुलस गया और अन्य कई लोग भी बाल-बाल बच गए। इससे बरात में भी हड़कंप मच गया। गोपाल को आनन-फानन सीएचसी पर लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।