फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार दिन से युवक लापता, परिजनों को अनहोनी का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी निवासी युवक पिछले चार दिन से लापता है। परिवार के लोगों को अब उसके साथ अनहोनी की चिंता सता रही है।
गढ़ी जैनी निवासी 40 वर्षीय बंटी पुत्र निरंजन लाल शनिवार की शाम को अपने घर से साइकिल से गया था, लेकिन देररात तक नहीं लौटा। गुमशुदगी की तहरीर लेकर मंगलवार को परिजन पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बंटी बागमूला चौराहे पर हेयर ड्रेसर के यहां काम करता है। शनिवार की सुबह वह साइकिल लेकर दुकान जाने की कहकर निकला था। दुकान से शाम के वक्त दो युवक उसे अपने साथ नगला अलिया ले गए।
विज्ञापन

शाम को छह बजे बंटी ने फोन पर नगला अलिया होने की बात बताई, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवक के लापता होने से उसकी पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को बंटी के साथ अनहोनी होने की आशंका सता रही है। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि युवक के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसके बारे में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें