न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी (डीएम) ने तीन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगा दी है। यह तीनों सहपऊ में तैनात हैं और लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं।
पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने जब 17 नवंबर को सहपऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया था तो वहां डॉॅॅॅ. मीनाक्षी मोहन माह अक्तूबर से गैरहाजिर थीं। उनका कोई अवकाश प्रार्थना पत्र भी नहीं था। इस प्रकार डॉॅ. मीनाक्षी बिना अवकाश के लंबे समय से गैरहाजिर चल रही हैं।
ब्लॉक सहपऊ के चिकित्साधिकारी दानवीर सिंह भी एक नवंबर से गैरहाजिर थे। इस सिलसिले में एसडीएम सादाबाद ने डीएम को आख्या भेजी थी। डीएम ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए तीनों से स्पष्टीकरण मांगने और अगले आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। संवाद