फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छत से गिर कर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में छत से गिर कर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार की देर शाम को एक युवक अपनी बिजली की केबल को सही कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले मिश्री लाल का पुत्र कन्हीं लाल (24) को लगा कि कहीं उसकी केबल खराब न हो जाए, वह भी अपने झीने के जरिये छज्जे पर जाने लगा। इसी दौरान सड़क पर नीचे आ गिरा और छज्जे के मलबे में दब जाने से बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता का कहना है उनका पुत्र मानसिक रूप से बीमार था। छज्जा काफी पुराना था, उसके गिर जाने से वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें