संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी अमित उफ छोटू (25) पुत्र पूरनचंद्र अचेत अवस्था मेें घर के पास पड़ा हुआ था।
यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर अस्पताल से शव लेकर अपने घर चले गए।