संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सोमवार सुबह हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मेंडू के निकट एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। विष्णु (20) पुत्र रामवीर निवासी कस्बा मैंडू सोमवार को टहलने जा रहा था। लोगों की मानें तो उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ था।
ऐसे में उसे पीछे से आ रही मालगाड़ी की आवाज सुनाई नहीं दी। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।