फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव जोगया में बुखार से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव जोगिया निवासी युवक कई दिन से बुखार से पीड़ित था। उसकी सोमवार दोपहर को अचानक से हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी महेश 35 वर्ष को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज भी कराया, लेकिन उपचार से कोई लाभ नहीं हुआ। सोमवार दोपहर को युवक की हालत अचानक से गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने बिलखने लगे और फिर शव लेकर अपने गांव चले गए।ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें