फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीमारी से जूझ रहे युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने उसे पहले ही अलीगढ़ ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी।
हसायन क्षेत्र के गांव पिछौती निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद की दो दिन पहले अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसको भर्ती कर लिया। उसका उपचार चला, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। वहीं डॉक्टर ने बताया कि मृतक को गंभीर बीमारी थी। उसके परिजनों से उसे बार-बार अलीगढ़ ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन वह उसको नहीं ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें