फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव निवासी युवक का बुधवार को अपने परिवार के लोगों से विवाद हो गया। गुस्साया युवक अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की अपने परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई। इससे गुस्सा होकर युवक कमरे में गया और फंदा बनाकर फांसी लगा ली। समय रहते परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। आनन-फानन परिवार के लोग युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसे उपचार दिया गया और फिर स्वस्थ होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें