फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गोवर्धन महाराज की पूजा की, श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की

विज्ञापन
हाथरस : गोशाला में किए गए गोवर्धन महाराज के भव्य शृंगार। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उसकी पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में भी गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना हुई। काफी लोग परिक्रमा लगाने गोवर्धन भी गए। जगह-जगह पर अन्नकूट का प्रसाद वितरण हुआ। शाम को जमकर आतिशबाजी भी हुई। शहर में गोशाला में शाम से लेकर देर रात तक मेला लगा रहा।
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। इसे लेकर भी लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने घरों के आंगन में गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई। मंदिरों में भी गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की गई। शाम को श्रीकृष्ण गोशाला पर काफी भीड़ दिखाई दी। अन्य मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया था। वहां भी अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिरों में भजन गूंजते रहे। संवाद
विज्ञापन

महंगी बिकीं सब्जियां
हाथरस। अन्नकूट के चलते बाजारों में सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। ऐसे में लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा दामों पर सब्जी मिली। संवाद
विज्ञापन

गोबर की रही मांग
हाथरस। सुबह से ही गोबर की मांग भी रही। शहर के लोगों ने पशुपालकों के यहां गोबर की तलाश की। इसके लिए उन्हें रुपये भी दिए। एक बाल्टी गोबर पचास से लेकर 100 रुपये तक में बिका। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें