फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार्यकर्ता मेहनत करें, फिर से होगी भाजपा की प्रचंड जीत

विज्ञापन
हाथरस : पटना के विधायक और भाजपा उप्र के सह चुनाव प्रभारी संजीव चौरसिया का बैठक के दौरान स्वागत करत? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

भाजपा की विधानसभा सादाबाद के सभी मंडलों की बैठक उत्सव गार्डन में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और उत्तर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी संजीव चौरसिया एवं जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे अभी से मेहनत करें, इस बार भी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।
बैठक में भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह ने अतिथियों का पटका पहनाकर फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक का संचालन सुनील गौतम ने किया। मुख्य अतिथि संजीव चौरसिया ने सभी कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर पहुंच कर बूथ समिति का गठन करें। मतदाता सूची में संशोधन कराएं और उनमें मतदाताओं के नाम जुड़वाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली की कटौती, सड़क निर्माण, उर्वरक खाद को लेकर जनता की बढ़ रही परेशानी को रखा। संजीव चौरसिया ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी तरह की समस्याओं का समाधान तीव्र गति से कराया जाएगा। इस अवसर पर बंटी चौधरी, संजय चौधरी, प्रीति चौधरी, प्रशांत उपाध्याय, विस्तारक राजेंद्र सिंह चौधरी, भूरा पहलवान, सुनील गौतम, राजेंद्र धाकरे, अंशुल शर्मा, हमवीर चौधरी, अनिल पाराशर, प्रशांत उपाध्याय, हमवीर सिंह, उपवेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, नरेंद्र चौधरी, सूरज शाह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें