न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधायक निधि से होने वाले कामों के लंबित प्रस्तावों पर अब जल्द ही काम शुरू हो सकेगा। शासन स्तर से इस वित्तीय वर्ष की विधायक निधि की दूसरी किश्त यहां प्रशासन को भेज दी गई है। शासन स्तर से प्रत्येक विधायक की 1.5 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त भेजी गई है। इस निधि के आने के बाद अब लंबित प्रस्तावों के सापेक्ष कार्य शुरू होंगे।
जिले की तीनों विधानसभाओं में विधायक निधि के कार्यों के प्रस्ताव लंबे समय से लंबित थे। अब धनराशि आने के साथ ही इन प्रस्तावों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। धनराशि आने के साथ ही लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। तीनों विधायकों से धनराशि के सापेक्ष प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं। संवाद