फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच लीटर शराब सहित महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के गांव विजाहरी में अवैध शराब के खिलाफ छापा मार की कार्रवाई की। इस दौरान सुनीता पत्नी ललित निवासी बिजाहरी को पांच लीटर अवैध देसी शराब के गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने गांव में चौपाल लगाकर लाउड स्पीकर के माध्यम से अवैध, नकली व सस्ती शराब के सेवन से जन स्वास्थ्य को होने वाली हानियों को बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गांव व आसपास के क्षेत्र में शराब बनाने व बेचने का काम करता है तो इसकी गोपनीय सूचना पुलिस एवं आबकारी टीम को दे। कस्बा में शराब की दुकानें नियमानुसार चलती पाई गई। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक श्रीराम, कृष्ण मुरारी सिंह एवं उप निरीक्षक विपिन यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें