फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी के साथ बिजली की आंख मिचौली भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली के नखरे भी बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज सुबह से शाम तक बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा हैं लेकिन विभागीय अफसर इससे बेसुध बने हुए हैं।
सूरज की तपिश ने आमजन का हाल बेहाल कर रखा है। हर रोज तापमान चालीस के पार पहुंच रहा है। वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम जतन कर रहे हैं। वहीं, बिजली लोगों को राहत देने की बजाय परेशानी खड़ी कर रही है। मंगलवार को शहर के रामलीला मैदान, नवीपुर कला, आगरा रोड, मथुरा रोड, अलीगढ़ रोड आदि इलाकों में कई बार बिजली गायब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार ट्रिपिंग के चलते बिजली उपभोक्ताओं के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रही है। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। बिजली गुल होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी राजस्व वसूली में व्यस्त हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से जिले के लोगों में गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें