फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पत्नी ने कहा - नशे में था वेंडर, ट्रेन से गिरकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वेंडर की मौत मामले में बुधवार को एक नया मोड आया है। पत्नी ने कबूल किया है कि उसका पति नशे में था। वह लघुशंका के लिए जा रहा था। अचानक संतुलन खोने की वजह से वह ट्रेन से गिर गया। जीआरपी की मानें तो इस मामले में वेंडर की पत्नी ने हाथरस सिटी स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में लिखित में बयान भी दिया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों छपरा एक्सप्रेस से एक वेंडर अपनी पत्नी के साथ कासंगज से मथुरा जा रहा था। कस्बा मेंडू के निकट वेंडर की रेलवे ट्रैक पर गिरने से मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। इस दौरान पति व उस व्यक्ति के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान वह ट्रेन से गिर गया। गिरने से उसके पति की मौत हो गई। इस मामले में जीआरपी के आला अफसरों ने जीआरपी थाने पहुंचे। कई दिनों तक मामले में दबिश दी। कई वेंडरों को पूछताछ के लिए उठाया गया।
विज्ञापन

हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। कॉल डिटेल के आधार पर पड़ताल की गई। अब इस मामले में बुधवार को वेंडर की पत्नी ने जीआरपी थाने में लिखित में बयान दिया है। उसका पति नशे में था। वह लघुशंका के लिए जा रहा था। दरवाजे के पास पहुंचते ही वह गेट की तरफ झुक गया। वह हेल्दी था इस कारण वह उसको संभाल नहीं सकी। वह गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।। जीआरपी ने लिखित में बयान भी ले लिया है। उसकी वीडियो भी बनाई है।
विज्ञापन

इस मामले मे जीआरपी प्रभारी जयप्रकाश का कहना है कि ट्रेन से बीते दिनों गिरे युवक की मौत के मामले में पत्नी ने कबूला है कि उसका पति नशे की हालत में था। वह लघुशंका के लिए जा रहा था। गेट के पास आकर वह झुक गया। वह उसे संभाल नही पाई। जिससे वह चलती ट्रेन से गिर गया। जीआरपी प्रभारी की मानें तो पत्नी ने यह भी कहा है कि वह घटना के दौरान वह घबरा गई थी। इस कारण उसने धक्का देने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें