फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धनराशि खपाने को बिना मुहूर्त के ही करा दीं शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन की ओर से 61 नवयुगलों की शादी कराने के लिए धनराशि भेजी गई थी, लेकिन अभी तक इस धनराशि का इस्तेमाल नहीं हो सका था। अब चूंकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कगार पर है, इसलिए इस धनराशि को लैप्स होने से बचाने के लिए प्रशासन ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया। जल्दबाजी इतनी थी कि प्रशासन ने शादियों के एिल शुभ मुहूर्त तक नहीं निकलवाया। बिना किसी मुहूर्त के ही गायत्री परिवार की पद्धति से इन नवयुगलों को परिणय सूत्र में बांध दिया गया। इसे लेकर वहां काफी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शादी समारोह कराने के लिए हमें आमंत्रण दिया गया था। फिलहाल वह प्रशासन के मुहूर्त के अनुसार शादी करा रहे हैं। इन सभी का गायत्री परिवार कार्यालय में पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन

-हरस्वरूप शर्मा, आचार्य
शुभ कार्य के लिए कोई मुहूर्त नहीं होता। शुभ कार्य किसी भी मुहूर्त में कराए जा सकते हैं।
-आरबी भास्कर, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें