फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हत्या और लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : हत्या व लूट के मामले में वांछित शातिर अपराधी सनी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हत्या, लूट सहित कई मामलों में वांछित कस्बा पुरदिलनगर निवासी सनी उर्फ सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके ऊपर 2017 में एक हत्या करने व 2019 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज थी।
विज्ञापन

पिछले साल मोहल्ला जलेसरी गेट निवासी एक महिला ने अदालत के आदेश पर सनी, विनय कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने तीनों पर घर में घुसकर मारपीट करने, रुपये, गहने लूटने व छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस तीनों की खोजबीन कर रही थी। रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर सनी को पुलिस चौकी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें