फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ भेजा गया। थाना मुरसान के गांव बंका निवासी कान्हा पुत्र रघुवीर सिंह व सूरज पुत्र गुड्डा बागला कॉलेज में छात्र हैं। दोनों कॉलेज से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मुरसान में करबन नदी के निकट सामने से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, वहां से कान्हा को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर, ढकपुरा रोड पर माया टॉकीज के निकट वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी लक्ष्मी की स्कूटी फिसल गई। इससे वह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, कोतवाली सदर के सामने आगरा रोड पर सीवर टैंक के ढक्कन से दो बाइकें टकरा गई। इसमें प्रशांत निवासी साकेत कॉलोनी व विश्वजीत निवासी तमना गढ़ी घायल हो गए। इनका उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें