फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुपरवाइजरों को बांटीं मतदाता सूची, सात दिन में मांगे दावे-आपत्तियां

विज्ञापन
सादाबाद तहसील सभागार में सुपरवाइजरों को मतदाता सूची सौंपते तहसीलदार अनिल कुमार सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए बुधवार को तहसील सभागार में तहसीलदार अनिल कुमार सिंह द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। सभी सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों का वितरण किया गया।
तहसीलदार ने कहा कि सभी सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों का वितरण किया गया है। सुपरवाइजरों द्वारा इन सूचियों को सभी बीएलओ को वितरित किया जाएगा। इसके बाद बीएलओ द्वारा इन मतदाता सूची को संबंधित बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं के समक्ष पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन

अगर किसी मतदाता को इस सूची पर कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है, जिससे मतदाता सूची को सुधारा जा सके। तहसीलदार ने कहा कि दावे-आपत्ति के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में न हो तो वह इन सात दिनों में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसीलदार ने सभी सुपरवाइजरों के साथ पिंक और मॉडल बूथों को लेकर भी चर्चा की। इस मौके पर आरके राजपाल यादव, प्रभारी कानूनगो नरेंद्र देव, पंकेश कौशिक व अन्य लेखपाल आरआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें