फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल देवेंद्र। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में बुधवार को कई जगह दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इनको उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भर्ती कराया गया।
गांव परसौरा में परसौरा निवासी भूदेवी पत्नी दलवीर सिंह बुधवार को जब बुग्गी में भुस आदि लादकर ला रहीं थीं तो इस दौरान एक खंभे से भुस की गठरी टकराने के बाद वह गठरी सहित बुग्गी से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया।
विज्ञापन

आगरा चुंगी के पास गांव पट्टी शक्ति सोरई निवासी देवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश आगरा रोड पर टेंपो से उतर रहे थे तो इस दौरान किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हाथरस की लच्छी की नगरिया निवासी विमलेश पत्नी मल्ल जब आगरा से दवा लेकर वापस अपने पति के साथ अपने गांव लौट रहीं थीं तो इस दौरान गांव धनौली के पास बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गईं।
गांव नादऊ हसनपुर आगरा निवासी वीरपाल पुत्र राजनलाल बुधवार को जब सादाबाद से आगरा जा रहे थे तो इस दौरान आगरा चुंगी के पास उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह मंगलवार की रात को कुरसंडा मोड़ के निकट हुए हादसे में गांव कूपाकलां निवासी हरिकेश पुत्र ओमवीर सिंह घायल हो गया। यह कुरसंडा मोड़ पर टेंपो में बंधे ई रिक्शा को ठीक कर रहा था तो इस दौरान अचानक एक बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार भी इस हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें