फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्राओं को साइबर अपराधों को लेकर जागरुक किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर इंदु वार्ष्णेय एवं डॉ. रंजना गुप्ता प्रभारी छात्र कल्याण समिति के नेतृत्व में महिलाओं के प्रति बढ़ते साइबर अपराध विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ।
इसका शुभारंभ मुख्य वक्ता सरस्वती महाविद्यालय के रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. गायत्री, प्राचार्या और छात्र कल्याण समिति प्रभारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सेमिनार में कॉलेज की बीए, बी. कॉम एवं एमए की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने कहा कि बदलते परिवेश में अपराध के साधन व तरीकों में परिवर्तन हुआ है। इस कारण देश की सभी महिलाओं को विशेष सावधानी के साथ अपने मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर आदि का प्रयोग करना चाहिए। तभी वह साइबर अपराध से खुद को बचाने में सक्षम होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें