फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना संक्रमण को लेकर स्कूलों में फिर सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नोएडा व गाजियाबाद में स्कूली बच्चों के संक्रमित निकले के बाद स्थानीय स्कूल संचालक भी सतर्क हो गए हैं। बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शहर के कई स्कूूलों में मंगलवार को बच्चों का तापमान मापा गया और उनके हाथों को सैनिटाइजर से साफ कराया गया।
जिस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं, उससे यह बात बिल्कुल साफ है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। यह अलग बात है कि जिला पिछले सवा महीने से कोरोना मुक्त था, लेकिन सोमवार को सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवती के कोरोना संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। इधर, नोएडा के एक स्कूल के 13 और विद्यार्थी और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। गाजियाबाद के दो स्कूलों में भी पांच बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलडीवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद और नोएडा में कोविड के मामले सामने आने के बाद सावधानी बरता शुरू कर दिया गया है। फिलहाल वह कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल में स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें