हाथरस : मारपीट की घटना के बाद शिकायत लेकर कोतवाली पर पहुंचीं गांव गुरसौटी की महिलाएं। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव गुरसौटी की कई महिलाएं शुक्रवार को कोतवाली पर पहुंची। महिलाओं ने मारपीट के संबंध में पुलिस से लिखित रूप से शिकायत की। गांव गुरसौटी निवासी सरोज देवी पत्नी मुन्नालाल ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी।
तहरीर में सरोज ने बताया कि पांच नवंबर की दोपहर एक बजे वह अपने घर पर थी, इसी दौरान दो लोग जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करने लगे, जब उसने विरोध किया तो यह अंदर घुसे चले आए और यह कहते हुए कि तुम हमारे यहां काम क्यों नहीं करोगी, अभद्र व्यवहार करने लगे।
मैंने कहा कि पहले मजदूरी के 65 हजार रुपये दे दो। मौके पर अन्य लोगों की आ जाने की वजह से यह लोग धमकी देते हुए भाग गए। पूर्व में भी यह लोग मजदूरी को लेकर झगड़ा कर समझौता कर चुके हैं। संवाद