हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर के गिरोह के सदस्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही से चोरी की तीन बाइकें भी पुलिस ने बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सलीम पुत्र उदलबाज निवासी बंगालपुरा थाना सादाबाद हाथरस और अजय उर्फ छोटू पुत्र जगदीश सिंह निवासी बिचपुरी थाना राया जनपद मथुरा को बाईपास रोड इगलास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की गई हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक मुनीशचंद्र थाना हाथरस गेट, एसआई महताब हसन, एसआई देवेंद्र सिंह, एचसी संदीप राघव, सौरभ सिंह, लखन सिरोही और वीकेश शामिल थे। संवाद
आसपास के जिलों में भी करते थे बाइकों की चोरी
हाथरस। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों मिलकर हाथरस के अलावा मथुरा व अन्य जनपदों के अस्पताल, बैंक और भीड़भाड़ वाले स्थान व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से जिन बाइकों के लॉक पुराने हो चुके हैं, उनके अलावा अन्य बाइकों को मास्टर चाभी लगाकर चोरी कर लेते थे। इसके बाद बाइकों को सस्ते दामों पर बेच देते थे या काटकर उसके उपकरण अलग-अलग बेच देते थे। संवाद