फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो हजार नलकूप उपभोक्ताओं को नहीं झेलनी होगी बिजली में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब जिले के दो हजार नलकूप उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति में बाधा से राहत मिल जाएगी। इसके लिए जिले में एक हजार पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाया जाएगा। 63 केवीए के एक हजार नये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। विभागीय अधिकारी खंड वार सूचना लेकर नये ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। जिले में अब तक 200 से अधिक ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बिजली अधिकारियों का आए-दिन फुंकने वाले ट्रांसफॉर्मरों पर खासा ध्यान है। जिले में लगे नलकूपों पर वर्तमान में 25-25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। एक ट्रांसफॉर्मर से दो नलकूपों का संचालन हो रहा है। ये ट्रांसफॉर्मर आए-दिन ओवर लोडिंग के चलते फुंक जाते हैं। इस कारण विभाग को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर विभाग ने सभी विद्युत वितरण खंडों से यह सूचना मांगी कि कितने नलकूपों पर बार-बार ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। ऐसे नलकूपों पर अब विभाग द्वारा 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जिले में करीब एक हजार ट्रांसफॉर्मरों की क्षमतावृद्धि होगी। इससे नलकूप उपभोक्ताओं को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

अधिकांश नलकूप का लोड साढ़े 12 हॉर्स पावर है। इन पर 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। दो नलकूप चलने से ये ट्रांसफॉर्मर ओवर लोडिंग के चलते फुंक रहे हैं। ओवरलोडिंग को खत्म करने व नलकूप उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। करीब एक हजार नए ट्रांसफॉर्मर लगेंगे।
-एमपी सिंह, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें