फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार्रवाई के डर से 230 धारकों ने समर्पित किए राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अपात्र राशन कार्डधारकों का डाटा आपूर्ति विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर ब्लॉकवार अपात्रों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। अपात्र कार्डधारकों से बाजार मूल्य के आधार पर अब तक लिए गए सामान की रिकवरी की जाएगी। विभाग की ओर से अपात्र कार्डधारकों का सर्वे कराया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर इन-दिनों जिले में राशन कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में अब अपात्रों के राशन कार्ड रद्द कर पात्र कार्डधारकों को राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अपात्र राशन कार्डधारकों के नाम सूची से हटाए जाने के लिए आपूर्ति विभाग की ओर से ब्लॉक वार सर्वे कराकर उनका डाटा ब्लॉक वार तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आयकरदाताओं सहित चारपहिया वाहन वाले, 100 वर्ग गज भूमि वाले सहित अन्य लोगों को शासनादेश के अनुसार शामिल किया जा रहा है। डीएसओ ने बताया कि इन अपात्र कार्डधारकों से बाजार मूल्य के आधार पर वसूली की जाएगी। जिस दिन कार्ड बना होगा, उस दिन से कार्ड निरस्त तिथि तक लिए गए खाद्यान्न की कीमत की वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 230 कार्डधारकों ने अपने राशन कार्ड समर्पित कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें