फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में बुखार से गई दो और लोगों की जान

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर अभी जारी है। बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं काफी मरीज अभी भी सरकारी और निजी अस्पतालों में आ रहे हैं। वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप अभी भी जारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को फिर जिला अस्पताल में बुखार के काफी मरीज आए। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। यहां के काफी मरीज जिले से बाहर भी इलाज करा रहे हैं। इधर, सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि बुखार के रोगियों की संख्या अब काफी कम हो गई है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
बुखार से किशोर की मौत
सहपऊ। क्षेत्र में बुखार से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी गांव कुकरगवां में एक किशोर की बुखार से मौत हो गई।
मनीष कुमार (14) पुत्र ओमवीर सिंह को मंगलवार को बुखार आ गया था। परिजन इलाज के लिए उसे आगरा ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे जयपुर ले गए । जहां बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि गांव नगला मनी में भी बुधवार को एक किशोर की बुखार से मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से युवती की मौत
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी युवती की बुखार से मौत हो गई। मोहल्ला निवासी गुड्डू कुरैशी की पुत्री अमरीन को चार दिन से बुखार आ रहा था। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आमरीन की शुक्रवार को मौत हो गई। आमरीन का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें