फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : क्षतिग्रस्त सर्विस रोड को दुरुस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर बने ओवरब्रिज के सर्विस रोड के क्षतिग्रस्त होने के मामले में राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने ईओ नगर पालिका को पत्र लिखकर सर्विस रोड को ठीक कराने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद द्वारा सीएमओ कार्यालय के सामने नाले का निर्माण कराया गया है। इस कारण ओवरब्रिज के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। उप परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि तालाब चौराहे पर आगरा की तरफ महिला थाना, डाकखाने की तरफ वाली सर्विस रोड को नगर पालिका परिषद द्वारा नाले के निर्माण कार्य के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड की तरफ बागला अस्पताल की तरफ वाली सर्विस रोड को भी नगर पालिका द्वारा जगह जगह से काटा गया है। उन्होंने कहा है नाले के निर्माण में क्षतिग्रस्त एवं जगह जगह काटी गई सर्विस रोड को सही कराने के लिए ईओ अपने अधीनस्थों को निर्देश दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें