फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में मारपीट की घटना के बाद छात्रों से बात करते एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में रविवार की देर रात छात्रों के गुटों में भिड़ंत हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गया। इससे विद्यालय परिसर में हंगामा मच गया। मारपीट में दो विद्यार्थी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
रविवार की रात विद्यालय के 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट और हंगामे को देख विद्यालय के गेट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, सूचना मिलते ही अगसौली पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गई और छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान मारपीट में घायल छात्रों को पुलिस सीएचसी पर ले आई और उनका मेडिकल कराया। जांच के बाद पुलिस ने उन्हें विद्यालय भेज दिया। मामले को लेकर एसडीएम राजेश कुमार सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से घटना का विवरण लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना को विद्यालय प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें