फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूल जा रहे दो भाइयो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल बच्चा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव चाचपुर में दो मासूम बच्चों को ट्रैक्टर-ट्राली ने बृहस्पतिवार की सुबह टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चंदपा पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चाचपुर निवासी महेश उर्फ पिंका का पांच साल का बेटा नवनीत उर्फ कान्हा और उसके भाई रिंकू का छह साल का बेटा कान्हा गांव के ही पास के एसएसबीडी हाईस्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार को दोनों बच्चे स्कूल जा रहे थे। इस बीच गांव से निकलते ही लुहेटा रोड पर आलू श्रमिकों को लेने के लिए तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में दोनों बच्चे आ गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चों को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद पहुंच गए। वहां डॉक्टर ने नवनीत उर्फ कान्हा को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी होने पर चंदपा पुलिस भी सादाबाद पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। संवाद

हाथरस : ट्रैक्टर की चपेट में आकर मृत बच्चे का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें