फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाइसेंस नवीनीकरण कराए बिना संचालित शीतगृह सील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिना लाइसेंस नवीनीकरण के शीत गृहों का संचालन न करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसके बाद भी कुछ शीत गृह संचालक आदेश को ताक पर रखकर संचालन कर रहे हैं। इसी के चलते सादाबाद के सहपऊ रोड स्थित एक शीत गृह को जिला उद्यान अधिकारी ने सील कर दिया।
जिले भर में करीब 161 शीत गृह हैं। शीत गृह संचालकों को बार-बार निर्देश दिए जाते हैं कि भंडारण से पूर्व नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करा लें, लेकिन इसके बाद भी कुछ संचालक ऐसा नहीं करते हैं। बृहस्पतिवार को जिला उद्यान अधिकारी अनीता यादव, एसडीएम सादाबाद व तहसीलदार के साथ जगदीश प्रसाद अग्रवाल के जय मां लक्ष्मी शीत गृह सादाबाद सहपऊ रोड पर पहुंची। यहां पर आलू का भंडारण हो रहा था। जबकि शीतगृह के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी अनीता यादव ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में समय से लाइसेंस नवीनीकरण की फीस जमा नहीं की। इसकी वजह से नवीनीकरण नहीं हुआ। इस वित्तीय वर्ष में भी समय से नवीनीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। जिसे लेकर जिलाधिकारी अनुमोदन पर शीत गृह के दो चैंबरों को सादाबाद एसडीएम व तहसीलदार की उपस्थिति में सील कर दिया गया है। एक चैंबर में कुछ आलू है। इसलिए 48 घंटे में उस चैंबर को खाली करने को कहा गया है। इसके बाद उसे भी सील कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें